भजन संहिता 48:1-5 हिंदी पवित्र बाइबल (HHBD)

1. हमारे परमेश्वर के नगर में, और अपने पवित्र पर्वत पर यहोवा महान और अति स्तुति के योग्य है!

2. सिय्योन पर्वत ऊंचाई में सुन्दर और सारी पृथ्वी के हर्ष का कारण है, राजाधिराज का नगर उत्तरी सिरे पर है।

3. उसके महलों में परमेश्वर ऊंचा गढ़ माना गया है।

4. क्योंकि देखो, राजा लोग इकट्ठे हुए, वे एक संग आगे बढ़ गए।

5. उन्होंने आप ही देखा और देखते ही विस्मित हुए, वे घबराकर भाग गए।

भजन संहिता 48