उत्पत्ति 25:4-8 हिंदी पवित्र बाइबल (HHBD)

4. और मिद्यान के पुत्र एपा, एपेर, हनोक, अबीदा, और एल्दा हुए, से सब कतूरा के सन्तान हुए।

5. इसहाक को तो इब्राहीम ने अपना सब कुछ दिया।

6. पर अपनी रखेलियों के पुत्रों को, कुछ कुछ दे कर अपने जीते जी अपने पुत्र इसहाक के पास से पूरब देश में भेज दिया।

7. इब्राहीम की सारी अवस्था एक सौ पचहत्तर वर्ष की हुई।

8. और इब्राहीम का दीर्घायु होने के कारण अर्थात पूरे बुढ़ापे की अवस्था में प्राण छूट गया। और वह अपने लोगों में जा मिला।

उत्पत्ति 25