1 इतिहास 24:27-31 हिंदी पवित्र बाइबल (HHBD)

27. मरारी के पुत्र: याजिय्याह से बिनो और शोहम, जक्कू और इब्री थे।

28. महली से, एलीआजर जिसके कोई पुत्र न था।

29. कीश से कीश के वंश में यरह्योल।

30. और मूशी के पुत्र, महली, एदेर और यरीमोत। अपने अपने पितरो के घरानों के अनुसार ये ही लेवीय सन्तान के थे।

31. इन्होंने भी अपने भाई हारून की सन्तानों की नाईं दाऊद राजा और सादोक और अहीमेलेक और याजकों और लेवियों के पितरों के घरानों के मुख्य पुरुषों के साम्हने चिट्ठियां डालीं, अर्थात मुख्य पुरुष के पितरों का घराना उसके छोटे भाई के पितरों के घराने के बराबर ठहरा।

1 इतिहास 24